Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस. एम. टी. आई, बगड़ मे कैम्पस प्लेसमेंट 13 जुलाई को

,

एस. एम. टी. आई, बगड़ मे कैम्पस प्लेसमेंट 13 जुलाई को

बगड़, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान मे बहुराष्ट्रीय कम्पनी सुजुकी मोटर्स, गुजरात द्वारा 13 जुलाई 2023 को कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जायेगा। संस्थान अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा फीटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर ट्रेड में 2018 से 2022 तक आई. टी.आई उत्तीर्ण 18 से 24 वर्ष की आयु वाले, जिन्होने 10वीं में 40 प्रतिशत एवं आई.टी.आई में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो वह अभ्यार्थी कैम्पस प्लेसमेंट में सम्मलित हो सकते है। प्लेसमेंट में सम्मलित होने वाले अभ्यार्थियों को अपना बायोडेटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड एवम् पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur