Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस. एम. टी.आई. बगड़ में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन

,

एस. एम. टी.आई. बगड़ में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन

बगड़, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महानिदेशालय, नई दिल्ली एवं प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान,जोधपुर के दिशा निर्देशानुसार अगस्त 2023 की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों का वार्षिक दीक्षांत समारोह मनाया गया। जिसमें सत्र 2021- 23 द्विवर्षीय पाठ्यक्रम एवं सत्र 2022- 23 एक वर्षीय पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण पप्रशिक्षणार्थियों को एन. टी.सी. की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें आईटीआई में प्रथम स्थान पर मैकेनिक डीजल व्यवसाय के आशीष द्वितीय स्थान पर मैकेनिक डीजल व्यवसाय के अभिमन्यु कर एवं तृतीय स्थान पर दीपक कुमार रहे। कार्यक्रम में कृष्णा देवी माहेश्वरी फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य विवेक कौशिक एवं बगड़ आईटीओटी पप्राचार्य कुंभाराम, नवीन सैनी एवं बाबूलाल सैनी व प्रशिक्षण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur