Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस. एम. टी.आई. प्लेसमेंट में 17 प्रशिक्षणार्थीयो का चयन

,

एस. एम. टी.आई. प्लेसमेंट में 17 प्रशिक्षणार्थीयो का चयन

बगड़, आज शिवओंकार महेश्वरी तकनीकी संस्थान में प्रोक्टर एंड गैंबल जिलेट लिमिटेड,भिवानी के लिए केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि केंपस प्लेसमेंट में 27 वर्ष तक की आयु वाले इलेक्ट्रीशियन फिटर व आरएसी ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणर्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 17 प्रशिक्षणर्थीयो का चयन हुआ। कंपनी प्रतिनिधि रामभूप टोंडवाल,एचआर एग्जीक्यूटिव द्वारा प्रशिक्षणर्थीयो की लिखित परीक्षा ली गई। इससे पूर्व कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत संस्थान अधीक्षक द्वारा किया गया।कंपनी प्रतिनिधियों ने संस्थान परिसर का अवलोकन कर प्रशिक्षणर्थीयो की कार्यकुशलता की सरहना की एवं प्रशिक्षणर्थीयो को कंपनी की कार्य प्रणाली से अवगत करवाते हुए कहा कि कंपनी समय-समय पर संस्थान में प्लेसमेंट करती रहती है एवं आगे भी अनेक प्रतिभावान अभ्यर्थियों को कंपनी में रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur