Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस. एस. मोदी के सत्यस्पर्वा में विद्यार्थियो ने दी रंगारंग प्रस्तुतिया

,

एस. एस. मोदी के सत्यस्पर्वा में विद्यार्थियो ने दी रंगारंग प्रस्तुतिया

शहर के गौरव पथ पर रोड़ नम्बर 2 स्थित एस एस मोदी विद्या विहार के 19वें वार्षिक उत्सव ‘सत्यस्पर्वा – 2018 नवरंग’ शनिवार को विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। समारोह महामण्डलेश्वर अर्जुन दास महाराज के सांनिध्य में जिला जज ए. के. सक्सेना की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, विशिष्ट अतिथि सीजेएम वी. के. महावर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का ट्रस्टी शशिकांत मोदी, विद्यालय समन्वयक सीए मनीष अग्रवाल व प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के दसवीं व बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले 40 विद्यार्थियों व अध्यापकों को लेपटाॅप, टेबलेट, कैश प्राइज, स्काॅलरशिप, बैग व मेरिट प्रमाण पत्र देकर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 650 से अधिक बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपोत्सव का आगमन और आतिशबाजी के रंगों के साथ रात में तारों के नीचे स्टेज पर बच्चे स्वर्ग से उतरने वाली अप्सराओं का अहसास करा रहे थे। गणेश वंदना देवा ओ देवा… से रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ के मार्गदर्शन में बच्चों ने संगीत की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करते हुए सुर व ताल मिलाकर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गीत प्रस्तुत किया।
नन्हें-नन्हें बच्चों ने म्यूजिकल बीट, चन्दु के चाचा, कुक्कड़ कमाल दा, दिल दिया गलां… पर शानदार प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। अपने खेल प्रेम को बयां करते हुए ये मारा वो मारा… के माध्यम से उच्चतम मुकाम हासिल करने के लक्ष्य को बखुबी संजोया। भारत की पारंपरिक संस्कृति के दर्शन राजस्थानी पगड़ी की प्रस्तुति से हुए और बच्चों ने मूल संस्कृति को न भूलने का संदेश दिया। इसी शृंखला में भारत के विभिन्न प्रांतों के राजस्थानी घूमर, गुजराती गरबा, आसामी बीहु व महाराष्ट्र से पिंगा नृत्य पेश कर देश को एक सूत्र में पिरोये रखने का संदेश दिया। देश भक्ति गीत ऐ वतन आबाद रहे…. से देश की सेना को नमन करते हुए छोटे-छोटे बच्चों ने शहीदों के बलिदान व सैनिकों के त्याग को सलाम किया। कार्यक्रम के अंत में 70 बच्चों द्वारा थीम डांस के माध्यम से करूण रस, हास्य रस, शृंगार रस, शान्त रस, अद्भुत रस, वीभत्स रस, वात्सल्य रस, वीर रस व रौद्र रस पर शानदार प्रस्तुति देकर मन के भावों की अभिव्यक्ति की। माँ काली के अवतार ने दर्शकों के रोंगटे खड़े किए तो वात्सल्य रस ने सब के दिलों में ममता जगायी। चन्दनियाँ नृत्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। जिसने सभी दर्शकों को भाव-विभोर किया। समारोह में जिला जज ए.के. सक्सेना, मुख्य अतिथि आर पी गोयल ने सम्बोधित किया। प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में ट्रस्टीगण सहित गणमान्य लोगो ने शिरकत की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur