Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

,

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज बुधवार को प्राचार्य डॉ रवि शर्मा की अध्यक्षता में समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत शर्मा व विशिष्ट अतिथि डा. माया जांगिड़ थी। शिविर प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण व साक्षरता रैली निकाली सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों पर सेमिनार व संगोष्ठीओं का आयोजन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मनीराम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हंसराज कुमावत मनोज शर्मा, रीना जांगिड़, मधुलता सैनी, ज्योति सहित कालेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur