Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शहीदों के नाम से स्कूल का नामाकरण करवाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी से मिले ग्रामीण

, ,

शहीदों के नाम से स्कूल का नामाकरण करवाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी से मिले ग्रामीण

बाघोली, जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरूवार सांय को पौंख के दो शहीदों के नामो से स्कूल का नामाकरण करवाने के लिए अध्यापक रूड़सिंह शेखावत के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से मिले। तथा ज्ञापन देकर किसी भी स्कूल में शहीद का नामाकरण दर्ज करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पौंख के शहीद दशरथ सिंह व नत्थूसिंह दो-दो लाडले आँपरेशन पराक्रम में सोलह वर्ष पूर्व अपनी शहादत दी थी। तब से लेकर आज तक सभी संबधित अधिकारियों व जिला सैनिक बोर्ड के चेयर मैन आदि से कई बार सम्पर्क करने के बाद भी दोनो शहीदों को उचित सम्मान नही मिला है। जबकि शहीदों को अपनी शहादत पर परिजनो को आर्थिक एवं सामाजिक संबल अपनी केन्द्र सरकार नें ही देना शुरू किया था ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur