Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

,

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

स्मृति शेष संतरा देवी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के

सूरजगढ़, [के के गाँधी ] कस्बे के रा.बा.उ.मा. विद्यालय में स्मृति शेष संतरा देवी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। गुरूवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसीबीईओ महेन्द्र सिंह भालोठिया थे विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि शर्मा (प्राचार्य आरकेजेके बरासिया कॉलेज) संजय गोयल, बाबुलाल डीडवानिया, अमित कौशिक, राजेन्द्र सैन थे। अध्यक्षता समाजसेवी सज्जन अग्रवाल ने की। परीक्षा संयोजक अनिल अनमोल ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन सागरमल सरबती देवी संस्थान चिड़ावा द्वारा नवम्बर माह में किया गया था जिसमें हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे 9 प्रतिभागियों को अनिल अनमोल द्वारा अपनी मां संतरा देवी की याद में प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मनित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य सुमन वर्मा स्कूल स्टॉफ व बच्चों सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur