Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / समरसता दिवस पर शिक्षक का होगा सम्मान

,

समरसता दिवस पर शिक्षक का होगा सम्मान

भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मलेन में होगें सम्मानित

सिंघाना [के के गाँधी ] भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धो के सम्मानार्थ इण्डो नेपाल समरसता ऑग्रेनाईजेशन द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर अम्बेडकर जयंती पर १४ अप्रेल को जयपुर शहर में समरसता दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मलेन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इण्डों-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नत्थान हो भारत पुन: वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पद्स्थापित हो एवं दुनियां के ८वे सबसे ताकतवर देश भारत को संप्रात राष्ट्र संघ की स्थाई सदस्यता मिले इसके लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगें। इस अवसर पर निष्पादन में सहयोगकर्ता क्षैत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कृष्ण कुमार यादव निदेशक विश्वभारती शिक्षण संस्थान सिंघाना का सम्मलेन के मुख्य द्वार पर तिलक बैज व शॉल ओढ़ाकर समरसता समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा। सम्मलेन में भारत के प्रधानमंत्री महोदय को संयुक्त राष्ट्र संघ तक भारत की शांति का प्रतिवेदन प्रेषित करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा।