Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / संजय मिस्टर एवं पूजा मिस अभिव्यक्ति-2019 बने

,

संजय मिस्टर एवं पूजा मिस अभिव्यक्ति-2019 बने

श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] कस्बे के महात्मा गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति-2019 का आयोजन शनिवार को देवेन्द्र यादव व्याख्याता दिल्ली के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि संस्था सचिव मोहरसिंह खर्रा, एमजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीके सैनी, गीता खर्रा एवं व्याख्याता सुशीला मंचस्थ थे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से जीवन में आने वाली हर परिस्थिती में उनका सामना करने के लिए सही समय पर उचित व सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में संजय सांखला को मिस्टर एवं पूजा चौधरी को मिस अभिव्यक्ति-2019 चुना गया। इस मौके पर कमला मिठारवाल, अशोक सैनी, अक्षय सैनी, मुकेश वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur