Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

,

साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

आर. के. जे. के. बरासिया पी. जी. महाविद्यालय में

सूरजगढ़ [के के गाँधी] कस्बे के आर. के. जे. के. बरासिया पी. जी. महाविद्यालय में अन्तर संकाय साप्ताहिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय संयुक्त सचिव डॉ. एन. एल. अरड़ावतिया, प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में 100, 200 व 400 मीटर दौड़, तश्तरी फैंक, गोला फैंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद, क्रिकेट, कब्बडी, वालीबॉल, बास्केट बॉल, खो-खो का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों की भी अहम भूमिका होती है क्योकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलकूद संयोजक भरत शर्मा व डी. पी. अशोक कुमार ने बताया कि आज ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मी. दौड़ मे राजप्रिया प्रथम तथा करिश्मा चान्दोलिया व अन्नु पायल द्वितीय, तश्तरी फैंक में रीतु सैनी प्रथम व ज्योति यादव द्वितीय, लम्बी कूद में सुनिता प्रथम सीमा द्वितीय, क्रिकेट में वाणिज्य संकाय ने कला संकाय (एम. ए.) को 169 रनों से ज्याति सैनी की कप्तानी में जीत दर्ज की। कप्तान ज्याति सैनी 153 रन व प्रियंका ने 65 रन बनाये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur