Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर बुहाना वासी सोमवार को देंगे ज्ञापन

,

सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर बुहाना वासी सोमवार को देंगे ज्ञापन

एसडीएम को

बुहाना,(सुरेंद्र डैला) कस्बे के अंदर सरकारी कॉलेज की मांग उठाते हुए युवाओं को काफी समय हो गया है। उसके बावजूद भी सरकार ने अभी तक बुहाना को सरकारी कॉलेज की अनुमति नहीं दी है उसको देखते हुए। सूरजगढ़ को सरकारी कॉलेज की अनुमति दे दी गई है जिसके कारण बुहाना के युवाओं में नाराजगी है। युवा नेता सत्यवान चौधरी ने बताया कि पिछले काफी समय से हम सरकारी कॉलेज की मांग कर रहे हैं। सरकारी कॉलेज को लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया है। उसके बावजूद भी बुहाना के युवाओं को सरकारी कॉलेज की सौगात नहीं मिली है। उसी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम बुहाना एसडीएम को युवाओं द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा व कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन भी करने की चेतावनी दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur