Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सशक्त नारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन

,

सशक्त नारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन

केबीएम स्कूल मंड्रेला में

मंड्रेला, जिला पुलिस एव महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत केबीएम स्कूल मंड्रेला में सशक्त नारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव आईपीएस विप्लव उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग झुंझुनू रघुवीर प्रसाद आरपीएस व्रता अधिकारी चिड़ावा एम योगेश जाकर चिकित्सा अधिकारी सीएससी मंड्रेला राजवंशी ए बी ई ई ओ चंद्रकला चिड़ावा प्रधानाचार्य बालिका सी बा सेकेंडरी स्कूल मंड्रेला अन्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन कर पुष्प भेंट किए गए एवं छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई। अतिथियों का विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत वृताधिकारी चिड़ावा द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी राजस्व विभाग के कर्मचारी चिकित्सा विभाग के कर्मचारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक में करीब 2500-3000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गौरव यादव ने शक्ति नारी अभियान के अंतर्गत अपने उद्बोधन में समाज में महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक व्यवस्थाओं में कई तरह की विकृतियां उत्पन्न हो रही है जिससे अपनी सोच को बदल कर ही सुधार किया जा सकता है यदि किसी महिला के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो वह नजदीकी किसी भी सरकारी संस्थान में जाकर अपनी व्यथा बता कर राहत प्राप्त कर सकती हैं। इस शिकायत पर पुलिस के द्वारा अविलंब कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में महिला अत्याचार रोकथाम हेतु बनाए गए विधिक प्रावधान अधिनियम तथा घरेलू हिंसा में महिला का संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध अधिनियम अपराधिक विधियां संशोधन अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं बालिकाओं से संबंधित अन्य योजनाएं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र थाने पर बनी महिलाए इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur