Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ

,

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुन्झुनूं में

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुन्झुनूं में गुरूवार को राष्ट्रीय योजना के 10+2 स्तर सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन विधिवत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया थे वहीं अध्यक्षता एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने की। सर्वप्रथम सरस्वती पूजा-अर्चना के साथ वन्दना हुई। उद्घाटन दिवस पर शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर झाड़-झकाड़ हटाऐ। पेड़-पौधो को सर्दी से बचाव हेतु कार्य किये व पानी दिया। इंजी. ढूकिया ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने का संदेश देते हुऐ समाज की सेवा हेतु हर सामाजिक कार्य से जुडऩे की आवश्यकता बताई। उन्होनें कहा सच्ची मानव सेवा ही समाज सेवा है। अध्यक्षीय भाषण में बालक-बालिकाओं को श्रद्धा, विश्वास, लगन, कठोर मेहनत से काम करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, वन्दना जांगिड़ कार्यक्रम प्रभारी राकेश झाझडिय़ा, प्रतियोगिता प्रभारी मंगलाराम जांगिड़, कमल सिहाग, निधि सिहाग, सुश्री अनिता, गौरव जांगिड़ सहित अनेक प्रध्यापक मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur