Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वयंसेविकाओं ने की साफ-सफाई

,

स्वयंसेविकाओं ने की साफ-सफाई

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकइयों के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर व परिसर से बाहर के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्वयंसेविकओं के सेवाभाव एवं स्वच्छता अभियान की सराहना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि शिक्षा के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का होना आवश्यक है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी विचार व्यक्त किये। शिविर का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया, सुमन चौधरी की देखरेख में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur