Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / तोलियासर में सैकण्डरी स्कूल खुले – ढूकिया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

तोलियासर में सैकण्डरी स्कूल खुले – ढूकिया

जिला कलक्टर को सैकण्डरी स्तर तक की क्रमौन्नति करने हेतु दिया ज्ञापन

झुन्झुनूं, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांव तोलियासर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को सैकण्डरी स्तर क्रमौन्नति करवाने हेतु भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर को जिला कलक्टर, झुन्झुनूं के द्वारा ज्ञापन दिया गया। ढूकिया ने बताया कि गांव तोलियासर ग्राम पंचायत मुख्यालय है, जिसमें मोतीसर, चन्द्रपुरा, मुखवास, तोलियासर के किसी भी गांव में माध्यमिक विद्यालय नहीं है। पंचायत समिति मण्डावा में 25 ग्राम पंचायते है, जिनमें 24 ग्राम पंचायतो में सैकण्डरी/सीनियर सैकण्डरी स्कूलें है, लेकिन ग्राम पंचायत तोलियसर में उच्चतम विद्यालय आठवीं तक का ही है, जबकि राज्य सरकार के नियमानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सैकण्डरी विद्यालय खोला जाना वांछनीय है। ज्ञापन देने वाले योगेश ढूकिया, अमित ढूकिया, धर्मेन्द सिंह, मनफूल महला, आशीष कुमार, सज्जन शेखावत, चिरंजीलाल जांगिड़, संदीप शेखावत, भवानी सिंह, धर्मवीर शेखावत, अंकित जांगिड़, कपिल ढूकिया, रविन्द्र ढूकिया आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur