Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / SMTI प्लेसमेंट में 82 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

,

SMTI प्लेसमेंट में 82 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

बगड़, आज शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में सुजुकी मोटर्स, गुजरात के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजित किया गया। अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्लेसमेंट में आस-पास के जिलो व अन्य प्रदेशों के कुल 119 प्रशिक्षणार्थियों ने प्लेसमेंट की लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से कम्पनी प्रतिनिधि योगेश जोशी, एच. आर. मैनेजर द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 82 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।

प्लेसमेंट में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल व वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इससे पूर्व कम्पनी प्रतिनिधियों ने संस्थान परिसर का अवलोकन किया एवं प्रशिक्षणार्थियों को कम्पनी के बारे में अवगत करवाया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित मॉडलों का अवलोकन कर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की कार्यकुशला की सराहना करते हुए बताया कि समय-समय पर कंपनी संस्थान में प्लेसमेंट करती रही है एवं आगे भी अनेक प्रतिभावान अभ्यार्थियों ये कम्पनी में रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur