Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्व. नौरंगराम ढूकिया की पुण्य-तिथि पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 नवम्बर को

,

स्व. नौरंगराम ढूकिया की पुण्य-तिथि पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 नवम्बर को

20 वीं पुण्य-तिथि पर

झुन्झुनू, स्थानीय न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय, गणपति नगर में स्व. नौरंगराम ढूकिया की 20वीं पुण्य-तिथि पर 21 नवम्बर 2022 सोमवार को जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर की राजकीय व निजी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के दो-दो प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में पंजीयन हेतु विद्यालय से अध्ययनरत प्रमाण या विद्यालय आईडी साथ लानी होगी। इंजी. ढूकिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम विजेता 5100 रुपये, द्वितीय 3100 रुपये, तृतीय 2100 रुपये व चतुर्थ स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 1100 रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। जिला मुख्यालय के बाहर से भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आने जाने का किराया भुगतान किया जायेगा। जिला मुख्यालय प्रतिभागियों के लिए मण्डावा मोड़ से महाविद्यालय तक संस्था की तरफ से वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur