Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ मे तीसरे दिन हुआ सेमिनार का समापन

,

ज्योति विद्यापीठ मे तीसरे दिन हुआ सेमिनार का समापन

बगड़, ज्योति विद्यापीठ स्कूल बगड़ मे डॉक्टर मल्लिकार्जुन करी मुंगी जो कर्नाटक से है, जिन्होंने अपने पूरे जीवनकाल मे प्राध्यापक और प्राचार्य के रूप मे सूरत और गुजरात के विभिन्न भागों मे काम किया। ग्लोबल एजुकेशन ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट और श्री कृष्णा एजुकेयर सूरत मे टीचरस ट्रेनर के रूप मे काम कर रहे है।आज सेमिनार के तीसरे दिन डॉक्टर मल्लिकार्जुन ने कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान, कला, वाणिज्य तथा बारहवीं वाणिज्य के विद्यार्थियों के साथ सेशन किया जिसमें उन्होंने जीवन जीने की कला एवं व्यवहार कुशलता विषय पर व्याख्यान दिया। बच्चों ने इस सेशन के माध्यम से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना तथा समाधान करना सीखा। विद्यार्थियों ने डॉक्टर मल्लिकार्जुन से सवाल भी पूछे जिनका मल्लिकार्जुन ने बड़े ही बेहतर ढंग से उनका समाधान बताया। कार्यक्रम मे मैनेजिंग ट्रस्टी रमेश जी वर्मा, सुलोचना देवी,विद्यालय प्राचार्या किरण सैनी एंव समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी द्वारा डॉक्टर मल्लिकार्जुन को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा तीन दिवसीय सेमिनार के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur