Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 29 जनवरी को

,

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 29 जनवरी को

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित

झुंझुनू, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कि जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा । परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी । सामान्य ज्ञान ग्रुप सी कि परीक्षा प्रथम पारी में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी वहीं सामान्य ज्ञान ग्रुप डी की परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 2:30 से सायं 4:30 तक 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी । अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नियुक्त होने वाले पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 27 जनवरी को दोपहर 3 बजे सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur