Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सेठ रामकुमार सोमानी राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय इस्लामपुर में प्रवेशोत्सव पर निकाली रैली

,

सेठ रामकुमार सोमानी राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय इस्लामपुर में प्रवेशोत्सव पर निकाली रैली

कस्बे के सेठ रामकुमार सोमानी राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय में नामांकन वृद्धि के लिए प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण की रैली व भामाशाह सेठ  चंद्रमोहन सोमानी व उनकी धर्मपत्नी  उषा सोमानी के आगमन पर आतिथ्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय भामाशाह सेठ चंद्रमोहन सोमानी व उनकी धर्मपत्नी  उषा सोमानी समारोह के मुख्य अतिथि थे। भामाशाह सोमानी  ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सोमानी  ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित किए।
तथा स्टाफ को गिफ्ट भेंट किये। सभी बच्चों व स्टाफ को रुचिकर भोजन करवाया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुकेश मेहता व उप जिला शिक्षा अधिकारी  रवीन्द्र कृष्णिया विशिष्ट अतिथि रहे। जिला शिक्षा अधिकारी  ने प्रधानाचार्या  सुमित्रा झाझड़िया की कार्यशैली व शैक्षिक उन्नयन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। स्टाफ की कर्मठता और छात्र-छात्राओं के अनुशासन व मेहनत की भी प्रशंसा की । राज्य सरकार की योजना में लेप टोप, बालिका प्रोत्साहन, गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं को व नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही 5वीं बोर्ड परीक्षा में 19 में से 18 विद्यार्थी A ग्रेड से उत्तीर्ण होने पर उनका भी स्वागत किया समारोह  का संचालन शिक्षिका प्रीती ने किया प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझडिया  ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur