Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शहनाज बनी मिस फ्रेशर

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में मिस फ्रेशर पार्टी ‘आगमन-2019’ का आयोजन किया गया। जिसमें शहनाज पुत्री मो. आरिफ खां ने मिस फ्रेशर का ताज जीता। समीरा पुत्री सलीम खां ने मिस पर्सनल्टी व पूजा बराला पुत्री देवकरण ने मिस ब्यूटी का खिताब जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवकरण जानू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव दडिय़ा ने की व विशिष्ट अतिथि महेश दडिय़ा व विजय गोपाल थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन कर किया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने अतियों का माल्यार्पण कर व शॉल ओढाकर स्वागत किया। उन्होनें बताया कि नवागंतुक छात्राओं के स्वागत की परम्परा सराहनीय है। मुख्य अतिथि शिवकरण जानू ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां जीवन में रंग भरती है। सत्यदेव दडिय़ा ने बताया कि ऊँचा लक्ष्य तय कर आगे बढ़े व निरन्तर उसके लिए प्रयासरत रहे। विजय गोपाल ने छात्राओं से घर परिवार समाज संस्था का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मिस फ्रेशर्स केटवॉक, नींबू में रबड़ डालना, विभिन्न गतिविधियों के दौर से गुजरते हुए खिताब जीते। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया, संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, डॉ. शिखा सहाय, डॉ. सुमन जानू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मिस फ्रेशर शहनाज को पूर्व मिस फ्रेशर मोनिका शर्मा ने ताज पहनाया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका शर्मा व प्रियंका ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur