Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शेखावाटी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन

,

शेखावाटी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन

मंडावा रोड़ स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल के प्राँगण में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द शर्मा मुख्य अतिथि तथा सेवानिवृत बी.एस.एफ. अधिकारी हनुमान सिंह, संस्था निदेशक संतोष मित्तल, निदेशिका निर्मला मित्तल, निजी सचिव मगनलाल स्वामी, विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की दीप प्रज्जवलन से की गई। इसके बाद विद्यालय के नन्हें मुन्नों द्वारा अतिथियों के स्वागत में रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी विद्यार्थी परिषद में योगेन्द्र शर्मा हैडबाॅय, कशिश डूडी हैडगर्ल, शिव सिंह स्पोर्ट्स सैकेरेटरी, ज्योति जांगिड़ क्लचरल सैकेरेटरी तथा प्रियांशा को असेम्बली सैकेरेटरी की शपथ दिलाई। प्राचार्य राकेश लाम्बा ने सभी को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की महत्ता बताई। कार्यक्रम में अमित गजराज, कैलाश बैरवाल, सुमन चौधरी, पूनम गुप्ता आदि स्टाॅफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूजा कौशिक ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur