Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शेखावाटी विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह कल

,

शेखावाटी विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह कल

राज्यपाल मिश्र 70 टॉपर विद्यार्थियों को करेंगे उपाधि वितरित

सीकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर का तृतीय दीक्षांत समारोह 31 मार्च शुक्रवार को प्रातः 12 बजे विधिवत रूप से प्रारम्भ होगा। समारोह के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि राज्यपाल राजस्थान एवं कुलाधिपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कलराज मिश्र होंगे।
गुरुवार को शेखावाटी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति शेखावाटी विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. भगीरथ सिंह ने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र प्रातः 11.30 बजे विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे से दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, समारोह में राज्यपाल मिश्र 70 गोल्ड मेडल टॉपर विद्यार्थियों को राज्यपाल मिश्र द्वारा मेडल प्रदान किए जाएंगे तथा इस बार चांसलर मेडल के लिए किसी का भी चयन नहीं किया गया है।

कुलपति प्रोफेसर डॉ. भगीरथ सिंह ने बताया कि समारोह में कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, खेल स्नातक, स्नात्तकोत्तर, शिक्षा स्नातक, स्नात्तकोत्तर सहित अन्य संकायों के कुल एक लाख 77 हजार 146 विद्यार्थियों को वर्ष 2018-19, 2019-20 दो वर्ष की उपाधि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को उपाधि के साथ ही दीक्षा यन्त्र (उपनिषद यंत्र) भी दिया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुल सचिव राजवीर सिंह चौधरी, प्राचार्य एवं संकाय अध्यक्ष कला महाविद्यालय डॉ. पुष्पा चौधरी, प्राचार्य एवं विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह, प्रोफेसर डॉ. रविंद्र काटेवा सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, बोम सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur