Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया

,

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया

फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल में

सीकर, जयपुर-बीकानेर बाईपास रोड स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे राधा व कृष्ण के परिधान में स्कूल आए। स्कूल परिसर को शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया। झांकियों में यमुना नदी तथा गोवर्धन पर्वत आकर्षण के प्रमुख केन्द्र रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रिंसिपल पूजा सक्सेना द्वारा किया गया। श्रीकृष्ण की विधिवत् पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ राधा व कृष्ण का चुनाव कर बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur