Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / श्रेष्ठ परिणाम देने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

,

श्रेष्ठ परिणाम देने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

श्रीमती हरकोरी देवी बालिका पीजी महाविद्यालय में

झुंझुनू , श्रीमती हरकोरी देवी गर्ल्स पीजी महाविद्यालय में श्रेष्ठ परिणाम देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की बीए पार्ट थर्ड की छात्रा अंजू कुमारी ने 70.22 प्रतिशत, बीए पार्ट सेकंड की छात्रा मोनिका ने 71 प्रतिशत, बीए पार्ट फर्स्ट की छात्रा संगीता ने 72.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय संरक्षिका इंदिरा ढुकिया, महाविद्यालय प्रबंधक हर्ष लांबा, सचिव अरुणा लांबा, संचालक मधुर ढुकिया ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्राचार्य डॉ मीना शेखावत ने छात्राओं को आगे बढ़ने और उन्नति करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ कुलदीप, लता जांगिड़, ओमप्रकाश, सुनील आदि प्रवक्तागण भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur