Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / श्रीमाधोपुर में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

,

श्रीमाधोपुर में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

कस्बे के श्री प्रहलाद राय अग्रवाल माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को भामाशाह सुभाष न्यारिया के मुख्य आतिथ्य और सागरमल हलवाई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य विनोद कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर व्यवस्थापक महेश सोनी, कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल चेजारा, मंत्री कुलदीप पारीक, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मंगलीहारा, संरक्षक छाजू लाल खेड़ी वाल, किशन लाल पीपलवा उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी। मंत्री कुलदीप पारीक ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाह प्रह्लाद राय अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए भामाशाह सुभाष न्यारिया ने विद्या भारती के इस विद्यालय को भारतीय संस्कृति का पोशाक एवं बालकों को संस्कारित बनाने वाला विद्यालय बताया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur