Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर जिला युवा सम्मेलन आयोजित

,

सीकर जिला युवा सम्मेलन आयोजित

नेहरू युवा केंद्र सीकर के तत्वावधान में नेहरू युवा संस्थान सीकर एवं न्यू हाउसिंग बोर्ड समग्र युवा विकास समिति शिवसिंहपुरा द्वारा संबल कॉलेज में जिला युवा सम्मेलन आयोजित किया गया |

कार्यक्रम संयोजक एवं नेहरू युवा संस्थान सीकर सचिव बीएल मील ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रुप में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र चौधरी , उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सीपी ओला, पीसीपीएनडीटी कोऑर्डिनेटर नंदलाल पूनिया , जिला युवा समन्वयक तरुण जोशी, संबल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर मधु आर्य, बेटी बचाओ ब्रांड एंबेसडर अभिलाषा रणवा एवं अर्बन डीपीएम प्रदीप चाहर थे |
 अतिथियों ने अपने उद्बोधन में युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ संगठन की भावना से रचनात्मक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया | जेंडर समानता पर जोर देते हुए बेटी बचाओ अभियान एवं महिला से जुड़े हुए कानूनों की जानकारी दी  
 इस अवसर पर एन वाई सी सुभाष नेहरा , विनोद चौधरी ,राजीव गांधी विकास संस्थान सचिव रघुवीर मील, न्यू हाऊसिंग बोर्ड समग्र युवा विकास समिति सचिव सहित अनेक युवा मंडल प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित थे

 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur