Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर के अमित गोदारा का 19 वर्षीय नेशनल फुटबाल टीम मे चयन

,

सीकर के अमित गोदारा का 19 वर्षीय नेशनल फुटबाल टीम मे चयन

लक्ष्मणगढ़ उपखन्ड के गांव बिडौदी बड़ी के लाडले प्रिंस स्कूल के छात्र अमित गोदारा का 19 वर्षीय नेशनल फुटबाल टीम मे चयन हुआ है। 18 से 21 अप्रैल तक राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता मुंबई में आयेजित होगी । वर्तमान में पिलीबंगा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है । रामनिवास बिडौदी ने बताया कि गोदारा इससे पहले भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडो-नेपाल फुटबाल प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके है और 17 वर्षीय नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में शिमला में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं एंव अमित के पिताजी जितेन्द्र गोदारा भी राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे है जिन्होने संतोष ट्राफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। प्रिंस एकेडमी सीकर में भी गोदारा का चयन होने पर खुशी इजहार किया गया एंव प्राचार्य द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur