Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर के कन्या महाविद्यालय में स्कूटी वितरण समारोह आयोजित

,

सीकर के कन्या महाविद्यालय में स्कूटी वितरण समारोह आयोजित

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कन्या महाविद्यालय में स्कूटी वितरण समारोह में भाग लिया समारोह में भाग लेने के बाद प्रेस से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आज विकास की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। स्कूटी वितरण योजना पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने के लिए यह योजना लागू की गई है । पुरस्कार वितरण समारोह से बालिकाओं में आगे बढऩे का जोश बढ़ता है। मेद्यावी छात्रा के रूप में उभरकर आगे आ रही देश के हर हर क्षेत्र में बालिकाए अपना कदम आगे बढ़ा रही है बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की यह योजना बहुत ही सराहनीय योजना है । इस योजना के लागू होने के बाद बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है । उन्होंने राजीव गांधी की योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा हर वर्ग के साथ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur