Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर के सरकारी स्कूल में बच्चो को निर्वस्त्र कर तलाशी लेने का मामला आया सामने

,

सीकर के सरकारी स्कूल में बच्चो को निर्वस्त्र कर तलाशी लेने का मामला आया सामने

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर के कुडली में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक छात्रा से रुपए खोने पर कक्षा 10 और 11 के बच्चों को निर्वस्त्र कर तलाशी लेने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पर आक्रोशित ग्रामीण गुरूवार को स्कूल पहुंच गए और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने छात्रों के साथ छात्राओं के भी कपड़े खुलवाकर तलाशी ली जो अनैतिक और अवैध तरीका है। मामले में आरोपी एक शिक्षक कुंभाराम ने तलाशी की बात भी स्वीकार कर ली है। वहीं, सूचना पर शिक्षा अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की समझाइश कर मामला शांत कराया। जानकारी के मुताबिक जिले के कुड़ली में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कुड़ली में स्कूल में कुछ दिनों बाद विदाई समारोह होना था। जिसके लिए कक्षा 11 की एक छात्रा बच्चों से रुपए इकट्ठे करने का काम कर रही थी। उन्हीं रुपयों में से बुधवार को एक हजार रुपए कम हो गए। जिस पर छात्रा ने जब शिक्षक को बताया तो स्टाफ के कुछ लोगों ने कक्षा 10 और 11 के सभी बच्चों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि तलाशी के दौरान ही शिक्षक कुंभाराम और अन्य स्टाफ ने बच्चों को निर्वस्त्र कर तलाशी ली। जिसमें छात्र के साथ छात्राएं भी शामिल रही। इसकी जानकारी जब बच्चों ने घर-परिवार में दी, तो बात पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने पहले तो स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया बाद में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के अंदर भी धरना दिया। घटना की जानकारी पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। – प्रिंसिपल को नहीं कोई जानकारी: घटना में स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें कल हुए वाकये की पूरी जानकारी आज ही ग्रामीणों से मिली है। जिसमें स्टाफ और बच्चों से पूछताछ के मुताबिक छात्रों के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई है, जबकि छात्राओं के केवल बैग चैक किए गए हैं। फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur