Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर के शेखावाटी ग्रुप ऑफ इस्टीटयूशन्स फ्रेशर पार्टी का आयोजन

,

सीकर के शेखावाटी ग्रुप ऑफ इस्टीटयूशन्स फ्रेशर पार्टी का आयोजन

शेखावाटी ग्रुप ऑफ इस्टीटयूशन्स के विज्ञान, कला, वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबन्धन एवं जैव-प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन निर्देशक डॉ जी. एस कलवानिया, अभियान्त्रिकी निदेशक डॉ कमल के व्यास एवं ग्रुप के रजिस्ट्रार प्रकाश भाकर के साथ सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं के द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन एवं नाटक सहित अनेक कार्यक्रम रखे गये। कार्यक्रम के दूसरे चरण में म्युजिकल चैयर, फैशन शॉ, रैम्पवॉक व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से श्रेया एव वाहिद को विज्ञान वर्ग, प्रियान्शु एवं सचिन मीणा को कला वर्ग, महिमा एव आशिन को वाणिज्य वर्ग, तैयबा एवं मनीष सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग एवं राधिका एव निशांत को प्रबन्धन विभाग की ओर से मिस. एवं मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur