Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर की छात्रा तंजीला नबी ने वरीयता सूची में दुसरा स्थान प्राप्त किया

,

सीकर की छात्रा तंजीला नबी ने वरीयता सूची में दुसरा स्थान प्राप्त किया

शेखावाटी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूसन्स की पॉलीटेक्निक विभाग की छात्रा तंजीला नबी पुत्री गुलाब नबी भट्ट ने प्राविधिक शिक्षा मण्डल, जोधपुर द्वारा जारी वरीयता सूची में दुसरा स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। संस्थान के चेयरमैन इंजी. रणजीत सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह शेखावाटी गु्रप की गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रणाली का एक और उदाहरण है। इससे पूर्व में भी महाविद्यालय का छात्र शिवराम गुर्जर मण्डल की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर चुका है। इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार प्रकाश भाकर ने बताया कि छात्रा जम्मू कश्मीर से जिस उद्देश्य को लेकर आयी थी आज वो सपना साकार होते देखना बड़ा सुखद अनुभव देने वाला है उन्होंने विभाग द्वारा किये गये प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur