Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में अजय शर्मा ने बनाया इंडिया रिकॉर्ड

,

सीकर में अजय शर्मा ने बनाया इंडिया रिकॉर्ड

 शहर के जयपुर रोड़ स्थित सेंट मेरीज स्कूल के ताइक्वाण्डो कोच अजय शर्मा ने मंगलवार को सबसे कम समय में मार्बल शीट तोडऩे का इंडिया रिकॉर्ड बनाया। कोच अजय शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा सेंट मैरिज स्कूल में मंगलवार को मार्बल शीट सबसे कम समय पर तोडक़र इंडिया रिकॉर्ड बनाया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पंजाब के प्रदीप के नाम यह रिकॉर्ड था। प्रदीप ने अब तक 13 सैकण्ड 8 पोइंट में 154 मार्बल शीट को तोडक़र यह रिकॉर्ड बनाया था। प्रदीप शर्मा के इस रिकॉर्ड तय समय से, कम समय में तोडक़र नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अवसर पर स्कूल की ताइक्वाण्डो टीम सहित शहर के गणमान्य जन मौजूद रहे। सभी ने कोच अजय शर्मा को इण्डिया रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। अजय शर्मा ने बताया कि ताईक्वांडो में खिलाडिय़ों के लिए अच्छा भविष्य है। यहां के कई खिलाडिय़ों ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल अपने नाम किये है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur