Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में छात्रा-छात्राओं को स्वेटर वितरित की

,

सीकर में छात्रा-छात्राओं को स्वेटर वितरित की

राजकीय माध्यमिक विधालय सांवलोदा लाडखानी में भामाशाह बेगाराम थालोड ने छात्रा-छात्राओं को स्वेटर वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सल सिंह शेखावत ने की विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद् भगवानाराम, मोहनलाल शर्मा, राजेन्द्र जागिड, मुकनाराम, शिशुपाल थालोड, मदनलाल जागिड़, व राम चन्द्र थालोड़ थे। प्रधानध्यापक फूलसिंह भास्कर ने कहा कि पिछले चार वर्षो से लागातार शारीरिक शिक्षक भंवरसिंह की प्रेरणा से भामाशाहों से स्वेटर वितरित करवाई जा रही है। इन्होंने भामाशाहों को प्रेरित करने की उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। कार्यक्रम मे व.अ. प्रवीण तेतरवाल, रोहिताश थालोड, बनवारी लाल शर्मा, राजेश पूनियां, सरीता, रेणूका, जुगलकिशोर, हरिराम, रामलाल, चिरंजी लाल शर्मा, इन्दिरा देवी, संतोष देवी, व रामकुमार भामू सहित कई गणमान्य नागरिक व छात्रा-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में शारीरिक शिक्षक भंवर सिंह ने अतिथियों व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur