Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में छात्रों को गर्म स्वेटर टोपी सहित वितरित

,

सीकर में छात्रों को गर्म स्वेटर टोपी सहित वितरित

लियो क्लब सीकर द्वारा आज सोमवार को राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय पलासिया पिपराली सीकर के समस्त कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों को प्यारेलाल व लियो प्रकाश मंगनानी के आर्थिक सहयोग से स्वेटर वितरित किए गए| क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया कि लियो क्लब द्वारा समय-समय पर गर्म वस्त्र, स्टेशनरी व शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया जाता रहा है| डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया कि पुरस्कृत शिक्षक महेंद्र कुमार पारीक द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व स्कूल में 100 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए | इस अवसर पर पूर्व सरपंच रसीदपुरा प्यारेलाल फेनिन, रामनिवास फेनिन, लियो प्रकाश मंगनानी, लियो पलक मंगनानी, कार्यक्रम संयोजक लियो विकास अग्रवाल, क्लब सचिव लियो जितेंद्र खेतान, लियो अजय जोशी, प्रधानाध्यापक बाबूलाल शर्मा, श्रीमती कमला ,पूर्णमल, इंद्राज सिंह, महेंद्र कुमार माथुर, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, श्रीमती विनय सेैन, मती सावित्री सहित कई अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur