Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में देश सेवा के जज्बे के लिए कल से दौड़ेगे 41 हजार युवा

,

सीकर में देश सेवा के जज्बे के लिए कल से दौड़ेगे 41 हजार युवा

देश सेवा के जज्बे के लिए सीकर में 41 हजार से अधिक युवा दौड़ लगाएंगे। सेना में शामिल होने वाले युवाओं का इंतजार पूरा हो गया है। युवाओं के जज्बे की दौड़ बुधवार से सांवली रोड़ स्थित खेल स्टेडियम में होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सेना भर्ती रैली में 41 हजार से अधिक युवा दौड़ लगाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के दौड़ का कलैण्डर पहले ही घोषित कर दिया था। मंगलवार को भर्ती रैली की तैयारियों को अंतिम रुप दिया। अपर जिला कलेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि सेना भर्ती रैली में सीकर व टोंक जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इधर, जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने छह से 16 फरवरी तक होने वाली रैली के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur