Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में कल्याणी सेवा संस्थान की ओर से विद्यालय को कम्यूटर व पाठ्यसामग्री भेंट

,

सीकर में कल्याणी सेवा संस्थान की ओर से विद्यालय को कम्यूटर व पाठ्यसामग्री भेंट

कल्याणी सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को रामलीला रंगमंच के पीछे स्थित श्री कल्याण बाल मन्दिर एवं श्री कल्याण ग्लोबल एकेडमी को कम्प्यूटर एवं पाठ्यसामग्री भेंट की गई। संस्था प्रधान संजय जोशी ने बताया कि कल्याणी सेवा संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए एक कम्प्यूटर एवं प्रिंटर भेंट किया गया, इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पाठ्ठय सामग्री भेंट की गई। समारोह का आगाज विद्यालय के पूर्व छात्र एडवोकेट सुभाष मिश्रा ने वन्दे मातरम के गान के साथ किया और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कल्याणी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि आज टेक्नोलॉजी का युग है, जिसमें कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व बहुत अधिक है, इसलिए संस्थान की जरूरत को देखते हुए विद्यालय को यह भेंट दी गई है। संस्थान समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है और आगे भी इस विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। संस्थान के संरक्षक गुरूजी सुधीर मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने की आवश्यकता है, जो कल्याण बाल मन्दिर की सदैव से परम्परा रही है। संस्कारित बालक ही आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकता है। विद्यालय के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका ने इस अवसर पर कल्याणी सेवा संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि जनसहयोग से चलने वाले इस विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस विद्यालय से निकले हुए विद्यार्थी आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं विद्यालय के कोषाध्यक्ष जानकी प्रसाद इन्दौरिया ने संस्था के गौरवशाली इतिहास के बारे में आगन्तुकों को जानकारी दी और कहा कि यह विद्यालय कम लागत में मध्यम श्रेणी एवं निर्धन वर्ग के बच्चों को उच्च गुणवत्ता एवं समयानुकुल अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दे रहा है तथा आगे भी इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था की गतिविधियाँ संचालित होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार जोशी ने कहा कि कल्याणी सेवा संस्थान ने विद्यालय की जरूरत को समझते हुए सराहनीय कार्य किया है, हम सब को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजना ठकराल ने की। समारोह को प्रभुसिंह सेवद, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, रतनलाल सैनी, महेन्द्र जोशी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भँवरप्रकाश शर्मा, सम्पति मिश्रा, अर्चना पारीक, मोनिका तिवाड़ी, सीमा अग्रवाल, सरिता डोकवाल, अल्का शर्मा, अनामिका शर्मा, रमा शेखावत, राघव मिश्रा, सुरेश सैनी, विजय गोयल, अशोक सैनी, बाल मुकुन्द शर्मा, दिनेश दादिया, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल मिश्रा, सन्तोष शर्मा, नारायणी टहलानी, सुशील शर्मा, अल्का कविया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur