Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में लियो क्लब ने चित्रकला प्रतियोगिता करवाई

,

सीकर में लियो क्लब ने चित्रकला प्रतियोगिता करवाई

आज शनिवार को लियो क्लब सीकर द्वारा राजकीय संस्कृत विद्यालय में चित्रकला व रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित करवाई| डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल व क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया विद्यालय में सभी बच्चों को ड्राइंग बुक, स्केच कलर दिए गए| इसके बाद बच्चों को प्रतियोगिता के बारे में समझाया व सभी बच्चों ने बहुत ही अच्छी अच्छी पेंटिंग, कलाकृतियां बनाई व उनमें रंग भरा गया| बच्चों ने जिस तरीके से प्रतियोगिता में भाग लिया काफी उत्साह रहा| बच्चों द्वारा पेंटिंग व रंग भरो प्रतियोगिता में भाग लिए हुए बच्चों की टीचर्स व सभी क्लब सदस्यों ने बहुत सराहना की तथा आगे भी क्लब द्वारा बच्चों के लिए ऐसी प्रतियोगिता आयोजित करते रहेंगे| प्रतियोगिता के पश्चात सभी बच्चों को गिफ्ट चॉकलेट दी गई| इस अवसर पर क्लब सचिव लियो जितेंद्र खेतान, लियो अजय जोशी, लियो सुमित गौड, लियो सीमा कुमावत, लियो प्रकाश मंगनानी, लियो विकास कुमावत, लियो रोहन अग्रवाल, लियो बृज किशोर कुमावत, लियो अंकुश भार्गव, लियो अखिलेश कौशिक आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे|

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur