Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में एनसीसी कैडेट्स का ट्रेकिंग कैंप से लौटने पर किया स्वागत

,

सीकर में एनसीसी कैडेट्स का ट्रेकिंग कैंप से लौटने पर किया स्वागत

विद्याश्रम पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया बिहार झारखण्ड ट्रेकिंग केम्प से लौटने पर विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। विद्यालय के कैडेट्स ने नालन्दा (राजगिर), बिहार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 10 दिवसीय टे्रकिंग कैम्प में जयपुर ग्रुप से 34 एनसीसी कैडेट्स भाग लिया। राजस्थान के जयपुर ग्रुप का नेतृत्व 3 राजस्थान बटालियन एनसीसी सीकर एवं संस्था के एनसीसी अधिकारी दीपंकर शर्मा ने किया व विद्यालय के 7 एनसीसी कैडेट्स ने इस टे्रकिंग कैम्प में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैम्प में कैडेट अनुराग बिल्खीवाल, आशुतोष पारीक, दुर्गासिंह, हिमांशु धाभाई, पंकज जांगिड़, प्रिंस चौमाल व राघव शर्मा ने विश्व शांति स्तूप,़ घोड़ा कटोरा, ब्रह्मकुण्ड, बौद्धगया, गया, नालन्दा सहित अनेकों स्थलों का भ्रमण किया। संस्था निदेशक मंजू लाटा, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे प्रशासक डी. एन. पारीक व प्राचार्य मुकेश जैन ने छात्रों को बधाई देकर सम्मानित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur