Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में प्रिंस एकेडमी एवं लोटस वैली में स्टूडेंट काउंसिल का गठन

,

सीकर में प्रिंस एकेडमी एवं लोटस वैली में स्टूडेंट काउंसिल का गठन

सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी एवं लोटस वैली में स्टूडेंट काउंसिल का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंस एकेडमी सीनियर विंग में परीक्षित हेड बॉय, आस्था पाराशर हेड गर्ल, कुश्मित स्पोर्ट्स कैप्टेन, सुनिल सैनी कल्चरल सेक्रेटरी, दीपक वर्मा डिसिप्लिन इंचार्ज बनाये गये। जूनियर विंग में प्रीति नाथावत हेड गर्ल, हर्ष चारण हेड बॉय, अन्वेषा मीणा कल्चरल सेक्रेटरी, अनिशा हुड्डा स्पोर्टस कैप्टेन, गरिमा स्पोकन हेड व भारती बगडिय़ा डिसिप्लिन इंचार्ज बनाये गये। प्राचार्य ए.के. सिन्हा ने स्टूडेंट्स को पद की शपथ दिलाई। लोटस वैली में भाव्या कैप्टेन, कृष वाइस कैप्टेन, अक्षाह डिसिप्लिन इंचार्ज, यशिका कल्चरल इंचार्ज, रोहित लेंगुएज इंचार्ज व ऋषभ स्पोर्ट्स इंचार्ज बनाये गये। प्राचार्य पूनम चौहान ने स्टूडेंट्स को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रिंस एकेडमी मिलिट्री म्यूजिकल बैण्ड ने मार्च पास्ट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur