Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर में शेखावाटी प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट व पोस्टर का विमोचन

,

सीकर में शेखावाटी प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट व पोस्टर का विमोचन

स्थानीय सीएम मैरिज गार्डन में सैनी जागृति संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार सिंगोदिया के सानिध्य में एवं सत्य प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में शेखावाटी प्रतिभा सम्मान समारोह के 2018 के पंपलेट व पोस्टर का विमोचन पुरुषोत्तम सैनी प्रधानाचार्य कल्याण स्कूल सीकर द्वारा किया गया । मीटिंग में शेखावाटी प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की। अक्टूबर 7 को शेखावाटी क्षेत्र सीकर झुंझुनू चूरू की विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा । मीडिया प्रभारी पार्षद प्रेमचंद सैनी ने बताया विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार हेतु ब्लॉक की योजना के बारे में अवगत कराया गया । मीटिंग में पवन सैनी ,अविनाश सैनी ,राज किशोर सैनी ,रमेश सैनी, राम अवतार सैनी , पूरणमल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur