Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीकर प्रिंस क्रिकेट एकेडमी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

,

सीकर प्रिंस क्रिकेट एकेडमी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

सीकर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी कैम्पस में स्थित प्रिंस क्रिकेट एकेडमी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। शिविर में 3 जून को आयोजित ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाडिय़ों को 10 दिन तक विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर के प्रथम दिन बीसीसीआई लेवल-2 कोच एवं राजस्थान के रणजी खिलाड़ी शमशेर सिंह, बीसीसीआई लेवल-2 कोच एवं राजस्थान रणजी खिलाड़ी आबिद अली, आईपीएल क्रिकेटर आदित्य गढ़वाल, जिला क्रिकेट कोच दिनेश माथुर एवं प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के कोच अभिजीत दास व विवेक शर्मा ने चयनित खिलाडिय़ों को ग्रुप में बांटकर क्रिकेट की बारीकियों से रूबरू करवाया। शिविर में 78 खिलाडिय़ों को फिटनेस, बॉलिंग, फिल्डिंग, कीपिंग एवं बेटिंग के विशेष टिप्स सिखाये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur