Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सिया बनी सिंघाना की न्यू ईडन महाविद्यालय की मिस फ्रेशर

,

सिया बनी सिंघाना की न्यू ईडन महाविद्यालय की मिस फ्रेशर

फ्रेशर पार्टी का आयोजन

सिंघाना, कस्बे की न्यू ईडन महिला महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आनंद कुमार ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा और सरपंच कल्पना नायक रही। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता गोदारा, संस्था अध्यक्ष सरिता देवी थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में नव प्रवेशित छात्राओं का तिलकार्चन और मिठाई खिला कर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढक़र एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि मदन लाल जी शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं। आवश्यकता केवल और केवल अवसरों का लाभ उठाकर ईमानदार प्रयास करने की है। छात्रा सिया को मिस फ्रेशर, दिव्या शर्मा को मिस नेचर, और दीपिका जांगिड़ को मिस टैलेंट चुना गया। संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्कार युक्त शिक्षा को अपनाने पर जोर दिया एवं सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। बीएससी पार्ट थर्ड की छात्रा प्रियंका कसाना ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर अपना वक्तव्य दिया और इन कुप्रथाओं में सभी छात्राओं को सहयोग न देने की अपील की। स्टाफ सदस्यों में सुनीता सिंह , सुशीला, संजय कुमार, अजीत सैनी ,महेंद्र सिंह मीणा, सविता, अंकिता बाबूलाल, रामकिशन, मनोज कुमार ,विजेंद्र इत्यादि मौजूद रहे। मंच संचालन छात्रा सपना जांगिड़ और ऐश्वर्या ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur