Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एसएमएल एलुमनी द्वारा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर होगा छात्रवृति वितरण

,

एसएमएल एलुमनी द्वारा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर होगा छात्रवृति वितरण

चार गुरुजनो को गुरु द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजेगें

झुंझुनूं, सेठ मोतीलाल शिक्षण संस्थान पूर्व छात्र समिति की और से महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर चार गुरुजनो को गुरु द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित क्रम में महाविद्यालय के चार वरिष्ट प्रोफेसर को उक्त सम्मान में प्रत्येक को पांच हजार एक सौ रुपयें नगद, प्रतीक चिन्ह, दुपट्टा, सॉफा एवं शॉल आदि से सम्मानित किया जावेगा। छात्र समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल एवं सचिव सीए पवन केडिया ने बताया कि गुरु द्रोणाचार्य सम्मान कार्यक्रम का समन्वयक डॉ.डी.एन.तुलस्यान को बनाया गया है। उन्होने बताया कि एसएमएल एलुमनी द्वारा वार्षिकोत्सव पर पूर्व की भांति छात्रवृति वितरण किया जावेगा। छात्रवृत्ति वितरण किए जाने में पूर्व छात्रों का सहयोग लिया जा रहा है। चार गुरुजनो को गुरु द्रोणाचार्य सम्मान से प्रतिवर्ष सम्मानित किया जावेगा जिसमें इस वर्ष प्रो.बी.एल.सोनी, प्रो.डॉ.एन.एस.राठौड़, प्रो.डॉ.एन.एस.सोढा एवं प्रो.डॉ.बी.एन.सेठी का चयन किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur