Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस एम टी आइ केम्पस का अवलोकन किया

,

एस एम टी आइ केम्पस का अवलोकन किया

आनन्द राठी ग्रुप के डिप्टी सी.ई.ओ.द्वारा

बगड़, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ का मुम्बई प्रवासी, आनन्द राठी प्रा. वैल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, मुम्बई के डीप्टी सी.ई.ओ फिरोज अजीज एवं कपिल शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया। उनका स्वागत संस्थान प्राचार्य कुम्भाराम, नवीन सैनी एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा भेंट कर किया। संस्थान पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को विभिन्न कार्यशालाओं का अवलोकन करवाते हुए मशीनरी एवं टूल्स सें सम्बन्धित जानकारी दी। अतिथियों ने माॅडल रूम का भी अवलोकन किया जिसमें प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित माॅडलों की सराहना करते हुए प्रशिक्षणार्थियों के काम को सराहा। प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य निर्माण हुए संस्थान द्वारा दिये जाने वाले गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण के दौरान बहुराष्ट्रीय कम्पनीयों द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट के लिए किये जाने वाले प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि ज्योति माहेष्वरी फाउण्डेंषन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेष्वरी तकनीकी संस्थान से उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur