Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एस एम टी आई परिसर में विश्व कौशल दिवस का आयोजन

,

एस एम टी आई परिसर में विश्व कौशल दिवस का आयोजन

ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिव ओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिव ओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान एवं बगड़ इंस्टिट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनिंग में विश्व युवा कौशल दिवस की पांचवी वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सी एफ ओ विकास खटोड़ ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा किया जा रहा है। जिसका सीधा प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से संस्थान की वीडियो विज़ुअल लैब में किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन लिंक भेज कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान में आयोजित कौशल दक्षता प्रदर्शनी में अपना विशेष योगदान देने के लिए राजवीर जांगिड़ एवं कुलदीप गोयल को फार्मेसी प्राचार्य विवेक कौशिक एवं प्राचार्य कुंभाराम ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur