Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राज स्किल 2024 प्रतियोगिता में एस.एम.टी.आई के प्रशिक्षणार्थी रहे द्वितीय स्थान पर

,

राज स्किल 2024 प्रतियोगिता में एस.एम.टी.आई के प्रशिक्षणार्थी रहे द्वितीय स्थान पर

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा स्थापित एवं संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ के प्रशिक्षणथियों ने राज स्किल-2024 प्रतियोगिता के जिला स्तरीय प्रथम चरण में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवांवित किया है । संस्थान अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के जिला स्तरीय प्रथम चरण में संस्थान के प्रशिक्षणार्थी अमन कुमार, फीटर व्यवसाय एवं दीपक कुमार, मैकेनिक डीजल व्यवसाय ने अपने अपने ट्रेड से जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवांवित किया है। प्रशिक्षणार्थियों की इस उपलब्धि पर बगड़ इन्सीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के प्राचार्य, कुम्भाराम ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया। संस्थान परिवार ने प्रशिक्षणार्थियों की इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur