Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्नेहा सोहू ने पुनर्मूल्यांकन में किया सुधार

,

स्नेहा सोहू ने पुनर्मूल्यांकन में किया सुधार

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा सोहू पुत्री शीशराम सोहू ने पुनर्मूल्यांकन के अंक सुधार किया है। विदित रहे कि शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें छात्रा ने 89.33 प्रतिशत से बढ़ाकर 92.22 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने स्नेहा की इस उपलब्धि को प्रशंसनीय बताया व अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur