Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सोती में डॉ. जेसी जैन को दी श्रद्धाजंलि

,

सोती में डॉ. जेसी जैन को दी श्रद्धाजंलि

झुुंझुनूं के निकटवर्ती गांव सोती में जाने माने प्रसिद्ध चिकित्सक एवं गरीबों के मसीहा के रुप में प्रख्यात डॉ. जेसी जैन को शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर भावभिनी श्रद्धाजंलि दी गई। गांव के युवाओं ने राउप्रावि में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में डॉ. जैन के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर अकरम खान ने डॉ. जैन के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को अपने जीवन में लागू करने का आह्रान किया। प्रधानाध्यापिका सुशीला चौधरी ने डॉ. जैन को महान व्यक्ति बताया। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने डॉ. जैन की याद में एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur