Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा संचालित संस्थानों के छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

,

ज्योति माहेश्वरी फाउण्डेशन द्वारा संचालित संस्थानों के छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंण्डेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मसी कॉलेज एवम् बगड़ इंस्ट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेर्नस के छात्र एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित । फाउण्डेशन सी.ई.ओ. विकास खटोड़ ने बताया कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका मण्डल बगड़ के प्रांगण में आयोजित संस्कृतिक एवं पारितोषित वितरण कार्यक्रम में संस्थान स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आई.टी.आई. से मैकेनिक डीजल ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी विजेन्द्र सैनी पुत्र महावीर प्रसाद ने 87.5% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। फार्मसी कालेज से संजू भांवरिया पुत्री महेन्द्र भांवरिया ने 74.7% अंको के साथ फार्मसी टॉप किया है। बगड़ आई.टी.ओ.टी. के मुकुल सैनी पुत्र मुकेश राम सैनी ने 88.6% अंको के साथ आई.टी.ओ.टी. टॉप किया है। संस्थान परिवार ने छात्र एवं छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur